इस अवसर पर झारखंड हैंडबॉल टीम के कोच ने उत्सव बढ़ाया
इस अवसर पर झारखंड हैंडबॉल टीम के कोच सेंट मैरीज़ हिन्दी हाई स्कूल के सैयद अज़हर हुसैन और आर.एम.एस. हाई स्कूल, खुताडीह के साहब अली ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। झारखंड हैंडबॉल के सचिव श्री खुर्शीद खान ने कहा कि यह राज्य के लिए गौरव का क्षण है और उन्हें खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद है। उन्होंने खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और कोचों की निष्ठा की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि इस बार टीम शानदार प्रदर्शन करेगी।
चैम्पियनशिप में भाग लेने वाले बालक
सेंट मैरीज़ हिन्दी हाई स्कूल की प्राचार्या सिस्टर जॉयस कुल्लू ने भी सभी खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। चैम्पियनशिप में भाग लेने वाले बालक वर्ग की टीम में कैप्टन किशन कुमार साव (जमशेदपुर) और वाइस कैप्टन अफ़्फ़ान खान (ईस्ट सिंहभूम) शामिल हैं। इसके अलावा टीम में अभिमन्यु कुमार (सरायकेला), प्रकाश कुमार (ईस्ट सिंहभूम), अनुपम कुमार (ईस्ट सिंहभूम), के. आदि नारायण (वेस्ट सिंहभूम), शिवम (रांची), प्रेम (रांची), अभय (रांची), और ध्रुव गौंडर (वेस्ट सिंहभूम) शामिल हैं।
झारखंड का नाम रोशन करने के लिए तैयार
इसी तरह बालिका वर्ग की टीम में कैप्टन रचना महापात्र (ईस्ट सिंहभूम) और वाइस कैप्टन पायल कुमारी (ईस्ट सिंहभूम) हैं। अन्य खिलाड़ियों में पायल बोराल (सरायकेला), लवली कुमारी महतो (सरायकेला), अमृता कुमारी (जमशेदपुर), मानसी कुमारी (सरायकेला), अर्पिता कुमारी (सरायकेला), पाखी सारंगी (जमशेदपुर), राजलक्ष्मी महतो और नैंसी यादव (ईस्ट सिंहभूम) शामिल हैं। पूरी टीम उत्साह से भरी हुई है और हैदराबाद में झारखंड का नाम रोशन करने के लिए तैयार है।