Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-24

Saraikela Breaking: इनोवा कार की लापरवाही से ट्रेलर पलटा

Saraikela Breaking: सरायकेला जिले में हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. बुधवार को आदित्यपुर स्थित सुधा डेयरी के समीप एक इनोवा कार की लापरवाही के कारण एक 12 चक्का ट्रेलर पलट गया. ट्रेलर में केमिकल लोड था और यह बोकारो के लिए जा रहा था.

हादसे का कारण

चालक राजीव कुमार महतो ने बताया कि इनोवा कार ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे ट्रेलर का संतुलन बिगड़ गया और यह पलट गया. चालक और खलासी सुरक्षित हैं, लेकिन हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है.

नुकसान और कार्रवाई

ट्रांसपोर्टर मनीष कुमार अग्रवाल ने बताया कि आदित्यपुर स्थित विक्को को मोर के समीप आरएचआई कंपनी से केमिकल लोड करके बोकारो ले जाया जा रहा था, लेकिन इनोवा कार को बचाने के कारण टेलर डिवाइडर में टकराकर पलट गई है. ट्रेलर में लोड केमिकल को निकालने के लिए दो क्रेन की मदद ली जा रही है. इसके बाद इसे दूसरे वाहन में लोड किया जाएगा. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है.

घटना के बाद की स्थिति

हादसे के बाद इनोवा कार में सवार लोगों ने ट्रेलर चालक और खलासी को पीटना शुरू कर दिया था, लेकिन पुलिस की गाड़ी पहुंचने पर वे सभी कार सहित फरार हो गए हैं. फिलहाल, ट्रेलर चालक और खलासी सुरक्षित हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !