Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-24

Adityapur Police Success: आदित्यपुर पुलिस की बड़ी सफलता, JWIC कंपनी कर्मचारियों पर हमला करने वाले 3 अपराधी गिरफ्तार

Adityapur: बीते दिनों आदित्यपुर स्थित इमली चौक के पास हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। JWIC इंफ्रा लिमिटेड कंपनी के कर्मचारियों पर हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों को धर दबोचा। गिरफ्तार अपराधियों में मेहुल जयसवाल, धरुण महतो और विशाल महतो शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, आदित्यपुर थाना की अगुवाई में एक विशेष छापामारी दल ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इस अभियान में विनोद टुडू, धर्मराज कुमार, दिलेश्वर उरांव और अन्य सशस्त्र बल शामिल थे।

गिरफ्तार किए गए अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने इस कार्रवाई को अपराध पर सख्त निगरानी और कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास के तौर पर बताया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !