Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-24

Sakchi Kashidih Theft: साकची काशीडीह इलाके में चोरों का आतंक, लगातार हो रही चोरी की वारदातों से लोग परेशान

Sakchi: जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में, खासकर काशीडीह इलाके में इन दिनों चोरों का आतंक बढ़ गया है। यहां घरों में घुसकर लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। चोरों के निशाने पर मुख्य रूप से मोबाइल फोन और नकदी हैं। हाल ही में हुई एक चोरी की घटना में चोरों ने दिनदहाड़े एक घर में घुसकर दो लाख रुपये से अधिक कीमत के दो मोबाइल फोन चुरा लिए।

घटना की शिकायत साकची पुलिस

यह ताजा मामला काशीडीह के लाइन नंबर 3 स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास का है। बुधवार दोपहर को तरणदीप विरदी के घर में चोरी हुई। चोरों ने घर में घुसकर दो मोबाइल फोन चुरा लिए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें दो चोर घर में प्रवेश करते दिख रहे हैं। इनमें से एक चोर सभी कमरों में घुसकर मोबाइल चुराता नजर आ रहा है। तरणदीप विरदी ने इस घटना की शिकायत साकची पुलिस से की है।

पुलिस से इस पर जल्द से जल्द लगाम लगाने की मांग

इसी दिन चोरों ने तरणदीप के पड़ोसी विकास के घर में भी चोरी की कोशिश की, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। विकास ने बताया कि इलाके में पिछले कुछ दिनों से लगातार चोरी हो रही है। पांच दिन पहले ही एक घर से एक मोबाइल और 36 हजार रुपये नकद चोरी हुए थे। इन लगातार हो रही वारदातों से स्थानीय लोग दहशत में हैं। चोरों के इस दुस्साहस से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से इस पर जल्द से जल्द लगाम लगाने की मांग की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !