Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-25

Ramgarh News: स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष उत्सव पर भुरकुंडा में पथ संचलन और शस्त्र पूजन संपन्न

Ramgarh: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना मैदान में विजय दशमी उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ शाखा लगाकर किया गया, जिसमें मां दुर्गा के चित्र के समक्ष शस्त्र पूजन तथा मां भारती को पुष्प अर्पित कर राष्ट्रनिष्ठा का संदेश दिया गया। 

पारंपरिक पथ

स्वयंसेवकों ने पारंपरिक वेशभूषा में अनुशासित पंक्तियों के साथ पथ संचलन निकाला। यह संचलन थाना मैदान से आरंभ होकर भुरकुंडा बाजार, बिरसा चौक और पटेलनगर से होते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल पर संपन्न हुआ। संचलन के दौरान नगरवासियों ने अनुशासन और राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण दृश्य का अवलोकन किया। ‘पंच परिवर्तन’ विषय पर प्रेरक उद्बोधन
विभाग प्रचारक मंटु कुमार ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए पंच परिवर्तन विषय पर विचार रखे। 

स्थापना से लेकर वर्तमान तक के गौरवशाली इतिहास

उन्होंने संघ की स्थापना से लेकर वर्तमान तक के गौरवशाली इतिहास और राष्ट्र निर्माण में इसके योगदान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने यह भी स्मरण कराया कि 1925 की विजयादशमी को डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने संघ की नींव रखी थी, और आज यह संगठन अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !