Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-25

Saraikela News: सरायकेला में आदिवासी एकता मंच का विरोध प्रदर्शन, कुड़मी समाज को आदिवासी सूची में शामिल करने की मांग का किया विरोध

Saraikela: सरायकेला में आदिवासी एकता मंच के बैनर तले हजारों की संख्या में आदिवासी महिला, पुरुष और बच्चे सड़कों पर उतरे और कुड़मी समाज द्वारा खुद को आदिवासी में शामिल किए जाने की मांग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आदिवासी एकता मंच के अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि "कुड़मी ना कभी आदिवासी थे और ना ही कभी होंगे, आदिवासी पैदा होते हैं बनाए नहीं जाते"। यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।


आदिवासी संगठनों का कहना है कि कुड़मी समाज की मांग से आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों का हनन होगा। आदिवासी नेताओं ने इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि कुड़मी पहले भी एसटी नहीं माने गए थे और उन्हें आदिवासी सूची में शामिल करना उचित नहीं होगा। आदिवासी संगठन कुड़मी समाज की मांग के विरोध में उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दे चुके हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !