Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-26

Ranchi RIMS 2: रिम्स-2 पर सियासी संग्राम, मंत्री के बयान से उठा सवाल, क्या यह अस्पताल सिर्फ गरीबों के लिए, जानिए पूरा मामला

Ranchi: राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तल्ख बयानबाजी जारी है। एक ओर रिम्स-2 की तैयारी पर सरकार दावा कर रही है कि यह अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, वहीं दूसरी ओर विपक्ष इसे महज दिखावा बता रहा है। इस बीच स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का हालिया बयान चर्चा का विषय बन गया है।

नियुक्ति पत्र सम्मान समारोह में मंत्री ने कहा

नियुक्ति पत्र सम्मान समारोह में मंत्री ने कहा था कि रिम्स-2 में न तो उनके परिवार के सदस्य इलाज कराएंगे और न ही मुख्यमंत्री के परिवार के लोग। उनके इस बयान ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर जब सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाने जा रही है तो फिर मंत्री और मुख्यमंत्री का परिवार उस पर भरोसा क्यों नहीं कर रहा।

लगभग सभी सरकारी अस्पतालों की हालत

वहीं राज्य के लगभग सभी सरकारी अस्पतालों की हालत खराब है। मरीजों को बेड, दवाइयों और जांच जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए भी जूझना पड़ रहा है। अक्सर देखा जाता है कि किसी मंत्री, विधायक या वीआईपी को बीमारी होती है तो उन्हें तुरंत राजधानी या बाहर के बड़े अस्पतालों में भेजा जाता है, जबकि गरीब और मध्यमवर्गीय लोग इन्हीं सरकारी अस्पतालों पर निर्भर रहते हैं।

असंतोष और अविश्वास दोनों बढ़ते नजर आ रहे 

इस पूरे प्रकरण ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या रिम्स-2 वास्तव में सिर्फ गरीब और आम जनता के लिए बनाया जा रहा है, जबकि सत्तापक्ष के नेता और उनके परिवार इलाज के लिए बाहर ही जाएंगे? फिलहाल जनता के बीच असंतोष और अविश्वास दोनों बढ़ते नजर आ रहे हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !