Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-29

Railways News: रेलवे ने दिया यात्रियों को बड़ा तोहफा,आईए जानते है पूरी खबर

Meta Description

 Jharkhand: धनबाद से महाराष्ट्र की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है. रेलवे ने ट्रेन संख्या कोल्हापुरधनबादकोल्हापुर दीक्षाभूमि एक्सप्रेस ट्रेन नें आइसीएफ कोच की जगह अत्याधुनिक एलएचबी कोच लगाने का ऐलान किया है. चार जुलाई से कोल्हापुर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 11045 कोल्हापुरधनबाद एक्सप्रेस और सात जुलाई से धनबाद से खुलने वाली गाड़ी संख्या 11046 एलएचबी कोच लगेंगे.

इस ट्रेन में साधारण श्रेणी के चार कोच, शयनयान श्रेणी के सात कोच, तृतीय वातानुकुलित श्रेणी के पांच और तृतीय वातानुकुलित श्रेणी के दो कोच होंगे. आने वाले दिन में कोच के अनुसार टिकटŽ की बुकिं ग शुरू होगी.

यह कोच जर्मनी की एक कंपनी का नाम है जिसने इन कोचों को डिजाइन किया था. इसका पूरा नाम Linke Hofmann Busch है इस कोच की खास बात ये है कि इसमें एंटी-टेलिस्कोपिक डिजाइन होता है.

 अगर गलती से कभी दो ट्रेनों के बीच टक्कर होती है तो इस कोच के डिब्बे एक-दूसरे के अंदर नहीं घुसते हैं. इससे यात्रियों के बचने का चांस अधिक रहता है. हाइड्रोलिक सस्पेंशन सिस्टम होने के कारण इससे यात्रा करना ज्यादा आरामदायक रहता है. इसके अलावा इन कोचों में यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं जैसे कि बायो-टॉयलेट, बेहतर वेंटिलेशन और इमरजेंसी विंडो आदि होती हैं.

दक्षिण मध्य रेल के रेचनी रोड से बेलमपल्ली के बीच तीसरी लाइन बिछाने को लेकर ब्लॉक लिया गया है. इस कारण धनबाद, गोमो और बोकारो होकर चलने वाली ट्रेनें अलगअलग दिनों में रद्द रहेगी. 16 जून को 07005 सिकं दराबादरक्सौल स्पेशल, 19 जून 07006 रक्सौलसिकं दराबाद स्पेशल, 16 से 18 जून तक 03253 पटनाचर्लपल्ली स्पेशल, 18 जून को 07253 चर्लपल्लीपटना स्पेशल, 20 जून को 07256 चर्लपल्लीपटना स्पेशल शामिल हैं.

 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !