Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-26

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले में छात्राओं को मिले खराब साइकिल, उपायुक्त के हस्तक्षेप से तुरंत बदले गए

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले में छात्राओं को साइकिल वितरण योजना के तहत दिए गए कुछ साइकिलों के खराब होने की शिकायत पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। 

इस संबंध में उपायुक्त के निर्देश पर जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य समद एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, जमशेदपुर सदर सुमित प्रकाश की दो सदस्यीय जांच टीम ने जांच के क्रम में पाया कि 10 छात्राओं को ऐसे साइकिल मिले थे जो चलाने योग्य स्थिति में नहीं थे।

प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद, तुरंत ही टाटा वर्कर्स यूनियन स्कूल, कदमा की 10 छात्राओं को नए साइकिल उपलब्ध करा दिए गए। साथ ही, संबंधित संवेदक को चेतावनी देते हुए निर्देश दिया गया है कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही न हो और खराब साइकिलों को तुरंत स्टॉक से हटाया जाए।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने स्पष्ट किया कि गुणवत्तापूर्ण साइकिल वितरण सुनिश्चित करना संबंधित संवेदक और विभागीय पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आगे इस प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !