Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-26

Dhanbad News: धनबाद में अवैध हुक्का बार सील, फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई

Dhanbad: फूड सेफ्टी विभाग ने अवैध रूप से चल रहे एक हुक्का बार रेस्टोरेंट पर बड़ी कार्रवाई की है। मेमको मोड़ स्थित कार्डिबल हुक्का बार रेस्टोरेंट में छापेमारी कर उसे शील कर दिया गया।

फूड सेफ्टी अधिकारी डॉ. राजा कुमार ने बताया 

फूड सेफ्टी अधिकारी डॉ. राजा कुमार ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि इस रेस्टोरेंट में अवैध रूप से हुक्का बार का संचालन हो रहा है। छापेमारी के दौरान कई लोग चिलम का सेवन करते पाए गए। जांच में यह भी सामने आया कि रेस्टोरेंट का लाइसेंस दो साल पहले ही समाप्त हो चुका था और उसका नवीनीकरण भी नहीं कराया गया था।

रेस्टोरेंट मैनेजर ने फूड सेफ्टी अधिकारी से अभद्र व्यवहार

कार्रवाई के दौरान रेस्टोरेंट मैनेजर ने फूड सेफ्टी अधिकारी से अभद्र व्यवहार किया और उनका मोबाइल भी छीन लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद कार्डिबल हुक्का बार रेस्टोरेंट को शील कर दिया गया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !