Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-26

Adityapur News: आदित्यपुर में ऑटो प्रोफाइल कंपनी के कामगारों का कम मजदूरी और बोनस भुगतान को लेकर जोरदार प्रदर्शन

Adityapur: आदित्यपुर स्थित ऑटो प्रोफाइल कंपनी के कामगारों ने कम मजदूरी दर और कम बोनस भुगतान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। काम करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि प्रबंधन ने बिना उनके सहमति से 8.33% बोनस का आदेश जारी किया, जो कि उन्हें मंजूर नहीं है। उन्होंने प्रबंधन पर शोषण का आरोप भी लगाया है और कंपनी में गुलाम की तरह  काम करने की स्थिति का दावा किया है।

जिसके बाद कंपनी के मालिक के पुत्र विप्लव मुखर्जी ने कर्मचारियों से कहा कि अगर उन्हें लगता है कि शोषण हो रहा है, तो वे काम करने के लिए बाध्य नहीं हैं। बाद में कंपनी ने बोनस बढ़ाने पर सहमति जताई, जिससे कामगारों को थोड़ी सी  राहत मिली।



कामगारों ने अपनी नाराजगी जाहिर की और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना है कि प्रबंधन उनकी बात नहीं सुनता है और उनकी मांगों को नजरअंदाज करता है। अब देखना यह है कि सरायकेला श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर इस मामले में क्या संज्ञान लेते हैं और कंपनी प्रबंधन और कामगारों के बीच आगे क्या समझौता होता है। फिलहाल कम मजदूरी दर को लेकर पूर्व में भी ऑटो प्रोफाइल कंपनी के कर्मी द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ था।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !