Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-26

Dhanbad News: धनबाद के भूली बी ब्लॉक में 9.5 लाख की लागत से बना 110 फीट ऊंचा पंडाल ढहा, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

Dhanbad News: धनबाद के भूली बी ब्लॉक में दुर्गा पूजा के लिए तैयार किया गया करीब 9.5 लाख रुपये की लागत वाला 110 फीट ऊंचा पंडाल शुक्रवार को बारिश और तेज हवा की वजह से ढह गया. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.


घटना 26 सितंबर की है. पूजा समिति ने जानकारी दी कि पंडाल का बेस मजबूत नहीं था और लगातार हो रही बारिश तथा हवा के दबाव से इसकी संरचना कमजोर हो गई, जिसके कारण यह अचानक गिर पड़ा.

हादसे के तुरंत बाद पूजा समिति ने पंडाल को पूरी तरह हटाने का काम शुरू कर दिया है. समिति ने कहा है कि अब नई व्यवस्था की योजना बनाई जाएगी और उसी आधार पर पूजा की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी.

स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के समय पंडाल के आसपास ज्यादा भीड़ नहीं थी, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई. वहीं, पूजा समिति ने भरोसा दिलाया है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर आगे की तैयारियां की जाएंगी.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !