Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-27

Jamshedpur Durga Puja: सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी टुइलाडूंगरी के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन, परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने किया दीप प्रज्वलित

Jamshedpur Durga Puja: सार्वजनीन दुर्गा पूजा कमिटी टुइलाडूंगरी के भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन राज्य के भूमि सुधार एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने दीप प्रज्वलित कर एवं नारियल फोड़ कर किया, उद्घाटन कार्यक्रम में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान, मोहन कर्मकार उपस्थित थे. 


दीपक बिरुवा ने अपने संबोधन में कहा की दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक है, जिसमें देवी दुर्गा का महिषासुर पर विजय का उत्सव मनाया जाता है. यह एक प्रमुख हिंदू त्योहार है जो मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत में उत्साहपूर्वक मनाया जाता है, जहां मां दुर्गा की भक्ति और पूजा की जाती है. जमशेदपुर एक ऐसा शहर है जहां पूजा के दरमियान रात भर श्रद्धालु सड़क पर लाखों की संख्या में निकल कर मां का दर्शन करते है और पूजा का आनंद लेते है.   

महासचिव दिनेश कुमार ने बताया कि यह पंडाल इको फ्रेंडली पंडाल बनाया गया है पर्यावरण को देखते हुए इस पंडाल और मूर्ति के निर्माण में करीब 20 लख रुपए खर्च हुए हैं. पट शुक्रवार से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए है, कार्यकर्ताओं की फौज तैनात की गई है जो भक्तों और श्रद्धालाओं के सुविधा का ध्यान रखेंगे.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !