Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-27

Jamshedpur Sonari: पुलिस ने सेफ शिफ्ट लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड का दफ्तर किया सील, मिनी गन फैक्ट्री मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के सोनारी थाना क्षेत्र में चल रहे अवैध हथियार निर्माण और मादक पदार्थ कारोबार के मामले में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। कोर्ट के आदेश पर शनिवार देर शाम पुलिस ने सेफ शिफ्ट लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड के दफ्तर को सील कर दिया।


यह वही लॉजिस्टिक्स कंपनी है, जिसके गोदाम और दफ्तर से होकर आरोपी अपने ठिकाने तक आया जाया करते थे। पुलिस को संदेह है कि इस रास्ते और कंपनी के संसाधनों का इस्तेमाल गिरोह ने लंबे समय तक सुरक्षित मूवमेंट और सप्लाई चेन के लिए किया। इसी कारण कंपनी की भूमिका की गहन जांच की जा रही है।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और गोदाम से जब्त किए गए दस्तावेजों की जांच कराई जाएगी। इनसे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने में मदद मिलेगी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस कार्रवाई का मकसद न केवल मुख्य आरोपियों तक पहुंचना है, बल्कि पूरे सप्लाई नेटवर्क को तोड़ना है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हथियार और नशे के कारोबार को सुरक्षित तरीके से चलाने के लिए इस कंपनी का मार्ग चुना गया था।

स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल कायम है। उनका कहना है कि बस्ती में पिछले महीनों से गतिविधियां जरूर संदिग्ध दिख रही थीं, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि मामला इतना संगठित और खतरनाक हो सकता है।

पुलिस ने साफ किया है कि फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे संभव हैं। साथ ही जिले में अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !