Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-29

Workers Went On Strike: बर्मामाइंस स्थित माल गोदाम में काम मजदूरों ने किया हड़ताल

Meta Description
Jharkhandजमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित माल गोदाम में काम करने वाले मजदूरों ने मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर मंगलवार से हड़ताल शुरू कर दिया है. मजदूरों ने आरोप लगाया कि वे पिछले सात वर्षों से लगातार यहां कार्य कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मजदूरी दर में कोई वृद्धि नहीं की गई है.

 हड़ताल पर बैठे एक मजदूर विनोद कुमार गुप्ता ने बताया जब हमने काम शुरू किया था तब बाबूलाल पारिक लॉजिक कंपनी ने हर साल मजदूरी दर बढ़ाने का वादा किया था, मगर सात साल बीत जाने के बाद भी किसी ने हमारी बात नहीं सुनी मजबूर होकर आज हम सभी को काम बंद कर हड़ताल पर बैठना पड़ा है.

मजदूरों के इस हड़ताल से कैरेज कॉलोनी कंटेनर यार्ड की दैनिक गतिविधियां प्रभावित हो गई हैं. मजदूरों ने चेतावनी दी है कि जबतक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं वे काम पर नहीं लौटेंगे वहीं, प्रबंधन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !