Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-28

Jamshedpur Durga Pooja Pandal: भव्य टोल प्लाजा पंडाल का उद्घाटन, अर्जुन मुंडा ने किया गाराबासा में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा का शुभारंभ

Bagbera: गाराबासा बागबेड़ा श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी नवयुवक संघ, गाराबासा स्थित BNR मैदान, बागबेड़ा के दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन समारोह आज पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

भव्य टोल प्लाजा के रूप में दर्शाया गया

इस वर्ष पूजा पंडाल को भव्य टोल प्लाजा के रूप में दर्शाया गया है, जिसे विशेष रूप से बंगाल के कलाकारों ने तैयार किया है। पंडाल का फीता कटते ही भक्तों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अर्जुन मुंडा ने सभी को शुभकामनाएं दीं और माता रानी से सभी के जीवन को खुशियों और आनंद से भरने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे

इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, समाजसेवी बीरेंद्र सिंह, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, कमेटी के अध्यक्ष राकेश चौबे, लाइसेंसी धर्मेंद्र सिंह उर्फ निक्कू, पूर्वी बागबेड़ा की मुखिया बहन मायावती टुडू, पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव, संजय सिंह, नीरज सिंह, अजीत सिंह, विष्णु ठाकुर, सचिन पांडे, राज सोनी, संजय गुप्ता, रवि यादव, गोविंदा यादव, दीपक यादव, अजय कुमार तथा अन्य अतिथिगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु शामिल थे। कमेटी के सभी पदाधिकारियों को साधुवाद एवं शुभकामनाएँ दी गईं और माँ दुर्गा से सभी पर अपनी अनंत कृपा बनाए रखने की कामना की गई।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !