Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-28

Jharkhand News: झारखंड की सामाजिक समरसता, भाईचारा और झारखंडी अस्मिता को मजबूत बनाने के उद्देश्य से नेताओं एवं आंदोलनकारियों ने साझा की अपील

Jharkhand: झारखंड की सामाजिक समरसता, भाईचारा और झारखंडी अस्मिता को मजबूत बनाने के उद्देश्य से राज्य के कद्दावर नेताओं एवं आंदोलनकारियों ने एक साझा अपील जारी की है, इस अपील में पूर्व सांसद शैलेन्द्र महतो, पूर्व सांसद कृष्णा मारडी और पूर्व विधायक एवं झारखंड आंदोलनकारी सूर्य सिंह बेसरा शामिल हैं। सूर्य सिंह बेसरा कहा कि झारखंड जिस संघर्ष और आंदोलन की बदौलत अस्तित्व में आया, उसका असली मकसद सिर्फ राजनीतिक सत्ता नहीं बल्कि झारखंडी समाज की एकता, सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को कायम रखना था।

झारखंड की मूल भावना को कमजोर कर रही

 आज राज्य और समाज कई तरह की चुनौतियों से गुजर रहा है, जातीय भेदभाव, सामाजिक विघटन, राजनीतिक टकराव और आर्थिक असमानता जैसी स्थितियां झारखंड की मूल भावना को कमजोर कर रही हैं। इस पृष्ठभूमि में उन्होंने झारखंडवासियों से अपील की है कि वे बृहद झारखंड और बेहतर झारखंड के लिए एकजुट हों। झारखंड आंदोलन के दौरान हमारी सबसे बड़ी ताकत एकता और भाईचारा था। अब जरूरत है उसी ताकत को फिर से जीवित करने की।

समाज को संबोधित करते हुए कहा

 समाज को संबोधित करते हुए कहा कि “झारखंड की विविधता ही इसकी पहचान है। अलग-अलग समुदाय, जनजाति और वर्ग मिलकर ही राज्य को मजबूत बना सकते हैं।” “हमारा सपना एक न्यायपूर्ण, समरस और खुशहाल झारखंड का है। इसके लिए हर झारखंडी को नफरत और विभाजन की राजनीति से ऊपर उठकर भाईचारा कायम रखना होगा।

एकजुटता में योगदान देना चाहिए

 सामाजिक समरसता और आपसी सहयोग के बिना झारखंड का सपना अधूरा रहेगा। इसलिए हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और सामाजिक एकजुटता में योगदान देना चाहिए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !