Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-28

Railway Updates: दीपावली और छठ पर यात्रियों के लिए आठ जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें, बिहार-पूर्वांचल को बड़ी राहत

Railway Updates: दीपावली और छठ जैसे बड़े पर्व-त्योहारों में बिहार और पूर्वांचल से दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों के लिए यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ती है. ऐसे में रेलवे ने इस बार पहले से तैयारी करते हुए यात्रियों को राहत दी है. त्योहारों के सीजन में रेलवे की ओर से आठ जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा. इसके अलावा, गया और मुजफ्फरपुर से आनंद विहार जाने वाली ट्रेनों की अवधि भी बढ़ा दी गई है. रेलवे का कहना है कि समयबद्ध संचालन, सुरक्षा और यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता दी गई है.

कौन-कौन सी रूट पर चलेंगी ट्रेनें

राजगीर-आनंद विहार स्पेशल: 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक हर सोमवार को राजगीर से और 14 अक्टूबर से 25 नवंबर तक हर मंगलवार को आनंद विहार से चलेगी.

गया-दिल्ली स्पेशल: 12 अक्टूबर से 30 नवंबर तक गया से हर रविवार, मंगलवार और गुरुवार को, दिल्ली से हर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ट्रेन चलेगी.

धनबाद-दिल्ली स्पेशल: 11 अक्टूबर से 29 नवंबर तक धनबाद से शनिवार और मंगलवार को, जबकि दिल्ली से रविवार और बुधवार को ट्रेन का परिचालन होगा.

मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनल)-मुजफ्फरपुर एसी स्पेशल: सात अक्टूबर से 11 नवंबर तक हर मंगलवार को मुंबई से और नौ अक्टूबर से 13 नवंबर तक हर गुरुवार को मुजफ्फरपुर से.

मुंबई (सीएसएमटी)-आसनसोल एसी स्पेशल: छह अक्टूबर से 10 नवंबर तक हर सोमवार को मुंबई से और आठ अक्टूबर से 12 नवंबर तक हर बुधवार को आसनसोल से चलेगी.

राजकोट-बरौनी स्पेशल: दो अक्टूबर से 27 नवंबर तक हर गुरुवार को राजकोट से और चार अक्टूबर से 29 नवंबर तक हर शनिवार को बरौनी से.

साबरमती-पटना स्पेशल: एक अक्टूबर से 26 नवंबर तक हर बुधवार को साबरमती से और तीन अक्टूबर से 28 नवंबर तक हर शुक्रवार को पटना से ट्रेन चलेगी.

इटवारी (नागपुर)-जयनगर स्पेशल: 16 अक्टूबर से छह नवंबर तक हर गुरुवार को इटवारी से और 19 अक्टूबर से नौ नवंबर तक हर रविवार को जयनगर से परिचालन होगा.

विस्तारित अवधि में भी चलेंगी ट्रेनें

गया से आनंद विहार और मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के बीच चल रही स्पेशल ट्रेनों की अवधि भी बढ़ा दी गई है. गया-आनंद विहार स्पेशल अब 12 अक्टूबर से 30 नवंबर तक हर रविवार और आनंद विहार-गया स्पेशल हर सोमवार को चलेगी. इसी तरह मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल अब 11 अक्टूबर से 29 नवंबर तक हर शनिवार और बुधवार को, जबकि आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल 12 अक्टूबर से 30 नवंबर तक हर रविवार और गुरुवार को चलेगी.

यात्रियों को मिलेगी सुविधा

रेलवे के अनुसार, त्योहारों में भीड़ को देखते हुए इन ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियां भी जोड़ी जाएंगी. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों को सुरक्षित और समय पर गंतव्य तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !