Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-29

Mango Road Accident: जमशेदपुर मानगो पुलिया पर भीषण हादसा टला, ब्रेक फेल होने पर टमाटर लदे ट्रक ड्राइवर ने रॉन्ग साइड में हाइड्रा से टकराई, भीड़ ने ड्राइवर को पीटा

Mango: जमशेदपुर दुर्गा पूजा के दौरान शहर में बढ़ती भीड़ के बीच मानगो पुलिया के पास उस समय अफरातफरी मच गई जब टमाटर लदे एक ट्रक का ब्रेक अचानक फेल हो गया। यह घटना पुल निर्माण स्थल के पास हुई, जिसने एक बड़े हादसे की आशंका पैदा कर दी थी।

ट्रक ड्राइवर ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए

ट्रक ड्राइवर ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए, भीड़ भरे रास्ते पर अनियंत्रित ट्रक को ले जाने के बजाय, उसे रॉन्ग साइड में घुसा दिया और पुल निर्माण कार्य में लगे एक हाइड्रा (क्रेन) मशीन से जाकर टकरा दिया। इस टक्कर के कारण ट्रक वहीं रुक गया और एक बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि अगर वह भीड़-भाड़ वाले हिस्से में घुसता तो कई लोगों की जान जा सकती थी।

हादसे के बाद, स्थिति को

हादसे के बाद, स्थिति को समझने से पहले ही गुस्साई भीड़ ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के जवानों और अधिकारियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और ड्राइवर को भीड़ से बचाया।

ड्राइवर को सुरक्षित निकालने के बाद

ड्राइवर को सुरक्षित निकालने के बाद, पुलिस ने उसे मानगो थाना के हवाले कर दिया है। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी भी राहगीर को कोई हताहत नहीं हुआ। ट्रक ड्राइवर की समय पर ली गई सही निर्णय ने, खासकर दुर्गा पूजा के कारण सड़कों पर मौजूद अत्यधिक भीड़ को देखते हुए, एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया।

ड्राइवर की त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना

पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन स्थानीय लोगों ने भी ड्राइवर की त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना की, जिसने अपनी जान जोखिम में डालकर भी सैकड़ों लोगों की जान बचा ली।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !