Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-29

Jharkhand News: राज्य की अदालतों में 92 हजार से ज्यादा केस लंबित, चार साल में लाखों मामले दर्ज

Jharkhand News: राज्य की अदालतों में अब भी 92,383 मामले विचाराधीन हैं. अब तक कुल 3,63,413 केस दर्ज हुए, जिनमें से 2,71,030 मामलों का निपटारा हो चुका है.

सिविल और क्रिमिनल दोनों श्रेणियों को मिलाकर अदालतों में अब तक 86,981 सिविल और 2,76,432 आपराधिक मामले दायर किए गए. बीते हफ्ते में ही 689 क्रिमिनल और 308 सिविल नए केस जुड़े.

सिविल मामलों की स्थिति

अब तक 47,612 सिविल मामलों का निष्पादन किया जा चुका है, जबकि 39,369 अभी भी लंबित हैं. कुल मिलाकर सिविल केसों की संख्या 86,981 तक पहुंची है.

क्रिमिनल मामलों का आंकड़ा

क्रिमिनल श्रेणी में अब तक 2,76,432 केस दर्ज हुए. इनमें से 2,23,418 का निपटारा हो चुका है, जबकि 53,014 मामले फिलहाल अदालतों में चल रहे हैं.

पिछले चार वर्षों का रिकॉर्ड

2022: 8,563 सिविल और 33,902 क्रिमिनल केस दर्ज हुए.
2023: 10,445 सिविल और 31,530 क्रिमिनल मामले आए.
2024: 11,779 सिविल और 28,159 क्रिमिनल केस दर्ज हुए.
2025: 9,174 सिविल और 21,707 क्रिमिनल मामले अब तक दर्ज किए जा चुके हैं.

इन आंकड़ों से साफ है कि अदालतों में हर साल बड़ी संख्या में नए मामले दाखिल होते जा रहे हैं. हालांकि केसों का निपटारा भी तेजी से हो रहा है, लेकिन लंबित मामलों की तादाद अब भी चिंताजनक बनी हुई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !