Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-30

Saraikela New: ईचागढ़ का टीकर पुल बना खतरे का सफर, 26 वर्ष पुराना जर्जर पुल दे रहा हादसे को आमंत्रण, स्थानीय लोगों ने तत्काल मरम्मत और नए पुल निर्माण की रखी मांग

Saraikela: ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के सबसे पुराने और महत्वपूर्ण पुलों में से एक, सिल्ली रांगामाटी सड़क पर करकरी नदी का टीकर पुल, जर्जर हो गया है। इस पुल से सैकड़ों भारी वाहन जमशेदपुर, रांची, रामगढ़, हजारीबाग और धनबाद जैसे शहरों की ओर आवाजाही करते हैं।

पुल की जर्जर स्थिति

पुल के ऊपर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे वाहन चालकों को रोकने में परेशानी हो रही है। वाहन चालक जान जोखिम में डालकर इस पुल से गुजरते हैं।



पुल के निर्माण का इतिहास

यह पुल 26 वर्ष पूर्व तत्कालीन विधायक अरविंद कुमार सिंह के कार्यकाल में बनाया गया था। इसका उद्घाटन बिहार सरकार के कविना मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी, सांसद राम टहल चौधरी और विधायक अरविंद कुमार सिंह ने किया था।



स्थानीय लोगों की मांग

स्थानीय लोगों ने विभाग से पुल का तत्काल मरम्मत और उच्च स्तरीय नया पुल निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक पुल की मरम्मत या नया निर्माण नहीं होगा, तब तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !