Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.

  • 2025-09-30

Jamshedpur Durga Puja Pandal Inauguration: बर्मामाइंस दुर्गा पूजा पंडाल का हुआ भव्य उद्घाटन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि मां दुर्गा शक्ति और नारी सम्मान का प्रतीक

Jamshedpur: बर्मामाइंस दुर्गा पूजा समिति के भव्य पंडाल का उद्घाटन सोमवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने किया। 

इस अवसर पर जमशेदपुर के पूर्व एसपी कमल किशोर, चेयरमैन रामबाबू तिवारी, महामंत्री शैलेंद्र राय, उमेश सिंह, नागेंद्र सिंह, सूरज सिंह, चिंटू सिंह राजपूत सहित कई वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे। 

उद्घाटन समारोह में रघुवर दास ने अपने संबोधन में कहा कि भारत को विकास की दिशा में आगे ले जाना है और मां दुर्गा हमें नारी सम्मान का संदेश देती हैं। वही चेयरमैन रामबाबू तिवारी ने कहा कि दुर्गा पूजा शक्ति और सद्भाव का पर्व है, जो समाज में एकता का संदेश देता है। 



महामंत्री शैलेंद्र राय ने कहा कि दुर्गा पूजा केवल उत्सव नहीं, बल्कि जीवन के शाश्वत चक्र, शक्ति, धर्म की विजय और आत्मपरिवर्तन का प्रतीक है। नवरात्र हमें सिखाता है कि अच्छाई सदैव बुराई पर विजय पाती है। यह पर्व समाज में एकता, दृढ़ता और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !