Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-01

Jamshedpur Durga Puja: उपकार संघ सोनारी में इस बार भी श्रद्धा और भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ शारदीय नवरात्रि महोत्सव

Jamshedpur: सोनारी के उपकार संघ प्रांगण  में इस वर्ष भी श्री श्री सार्वजनिक शारदीय नवरात्रि पूजा बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। कमेटी के उपाध्यक्ष उमा शंकर शर्मा ने बताया कि उपकार संघ शहर की एक प्रसिद्ध धार्मिक संस्था है, जो हर वर्ष धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करती है।

अष्टमी के दिन संघ के पुरोहित सुरेश शर्मा द्वारा पूजन विधि सम्पन्न की गई। इसके पश्चात गर्भगृह के दर्शन हेतु महिलाओं के लिए पट खोले गए, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने भोग प्रसाद भी प्राप्त किया।

आज 1 अक्टूबर को नवमी के दिन अखंड 13 ज्योति कलश की शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें महिलाएं सिर पर कलश लेकर कपाली नदी की ओर प्रस्थान की। इस दौरान संघ की भजन मंडली ने गाजे-बाजे के साथ भजन गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा के बाद कपाली घाट पर कलश का विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने माता जगदंबा को भावभीनी विदाई दी और 9 कन्याओं को प्रसाद खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।



आपको बता दें कि उपकार संघ पिछले 41 वर्षों से लगातार नवरात्रि पूजा का आयोजन कर रहा है। संस्था की यह परंपरा और नियम आज भी वैसे ही निभाए जा रहे हैं जैसे पूर्व वर्षों में निभाए जाते थे। नई कमेटी के गठन के बाद अध्यक्ष सतपाल साहू के कार्यकाल में पूजा आयोजन में नई ऊर्जा और भव्यता का विस्तार हुआ है, जिसे स्थानीय लोगों का भरपूर स्नेह और समर्थन प्राप्त हो रहा है।

पूजा आयोजन की सफलता पर अध्यक्ष सतपाल साहू ने पदाधिकारियों, सदस्यों और समस्त बस्तीवासियों को शुभकामनाएँ दीं और सभी के योगदान की सराहना की।



आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय रूप से जुड़े रहे, जिनमें मुख्य रूप से महा सचिव विश्वकर्मा वर्मा, सचिव राजीव वर्मा, कन्हैया यादव, हेमंत साहू, नरेश वर्मा, नरेश शर्मा, जय पटेल, साहिल शर्मा, सुजल शर्मा, अमन कुमार, बालकृष्ण साहू आदि शामिल थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !