Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-02

Jamshedpur News: नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के रोटारैक्ट क्लब ऑफ सोशल क्रू ने बालदेव बस्ती में “कन्याश्री” पहल आयोजित की

Jamshedpur: नवरात्रि के पावन अवसर पर नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के सोशल क्रू रोटरैक्ट क्लब ने बालदेव बस्ती में “कन्याश्री” नामक विशेष पहल का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज की उपेक्षित एवं जरूरतमंद कन्याओं का सम्मान करना और उन्हें त्योहार की खुशियों से जोड़ना था।

कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक विधि-विधान से हुई। छोटी कन्याओं के चरण पखारे गए, उनके माथे पर तिलक लगाया गया, अक्षत (पवित्र चावल) अर्पित किए गए और हाथों में मौली बाँधी गई। इसके बाद उनकी आरती उतारी गई। अंत में सभी बच्चों को भोजन पैकेट प्रदान किए गए। इस पहल के अंतर्गत लगभग 170 से अधिक बच्चों को भोजन वितरण किया गया।

रोटरैक्ट क्लब ऑफ सोशल क्रू के सदस्यों ने कहा

नवरात्रि शक्ति और श्रद्धा का पर्व है। हमारी कोशिश रही कि हम इस अवसर पर समाज के उन बच्चों तक पहुँचें, जिन्हें अक्सर त्योहारों की खुशियों से वंचित रहना पड़ता है।

सामाजिक पहल

कन्याश्री के माध्यम से हमने न केवल परंपराओं का सम्मान किया बल्कि सेवा की भावना को भी आगे बढ़ाया। हमारा संकल्प है कि हम भविष्य में भी इसी तरह की सामाजिक पहल करते रहेंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !