Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-03

Jamshedpur Chain Snatching : सोनारी में फुटबॉल खिलाड़ी से चेन की लूट, पिस्टल दिखाकर फरार हुए नकाबपोश अपराधी

Jamshedpur News : सोनारी थाना क्षेत्र के लिंक रोड पर शुक्रवार की सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे एक फुटबॉल खिलाड़ी से नकाबपोश अपराधियों ने पिस्टल की नोक पर चेन लूट ली। हालांकि घटना के तुरंत बाद पुलिस हरकत में आई और इलाके की घेराबंदी कर जांच अभियान शुरू कर दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित रामदेव सिंह रोज की तरह शुक्रवार सुबह टहलने निकले थे। इसी दौरान सुबह करीब 6 बजे बाइक पर सवार दो युवक अचानक उनके पास पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शी एस.एल. दास ने बताया कि अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर उन्हें डराया और गले से सोने की चेन छीनकर भाग निकले।


घटना की जानकारी मिलते ही कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने शुरू कर दिए हैं और जल्द ही आरोपियों की पहचान करने का दावा किया है।

पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि मॉर्निंग वॉकर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सोनारी लिंक रोड समेत पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त गश्ती दल तैनात किए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लोगों में भरोसा जगा है। आम जनता ने उम्मीद जताई है कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

त्योहारों के मौसम में सुरक्षा को लेकर पुलिस पहले से अलर्ट है। शहर में लगातार हो रही लूट और छिनतई की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए विशेष निगरानी दल गठित किया गया है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी तुरंत नजदीकी थाने को दें।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !