Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-03

Jamshedpur Ravana Dahan: छोटा गोविंदपुर में श्री श्री रावण दहन समिति की ओर रावण का पुतला विधायक सरयू राय के द्वारा दहन किया गया

Jamshedpur: छोटा गोविंदपुर में श्री श्री रावण दहन समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने रावण का पुतला दहन किया। मुख्य अतिथि सरयू राय और सम्मानित अतिथि झारखंड भाजपा के प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले के द्वारा तीर चलाने के बाद रावण का पुतला जलने लगा और आतिशबाजी प्रारंभ हो गई।


कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए कहा

अपने संबोधन में सरयू राय ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए कहा की हमें अपने अंदर के छिपे हुए रावण को खत्म करना है समाज सेवी झारखंड बीजेपी के प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहा की समाज में लोगों के बीच बैठे हुए अहंकार को खत्म कर समाज को सक्रिय दिशा में ले जाना है। स्वागत संबोधन अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, अध्यक्षीय भाषण संस्थापक राधेश्याम सिंह और महासचिव कमलेश सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।  

कार्यक्रम का संचालन

कार्यक्रम का संचालन रमन झा और धन्यवाद ज्ञापन विकास सिंह ने किया इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि टीमकेन यूनियन के महासचिव विजय यादव समाजसेवी आशीष राय जेवियर पब्लिक स्कूल के ग्रुप डायरेक्टर सुनील सिंह पूर्व जिला परिषद सदस्य सुनीता शाह जदयू के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव उपस्थित थे। समिति की ओर से जुगनू वर्मा, साधु सिंह, मधु सिंह, बलराम सिंह पवन सिंह, अंजय सिंह भोला, उपेंद्र कुमार चंदन पांडे समेत अन्य उपस्थित थे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !