Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-03

Sonari Kailash Sarovar Inauguration: सोनारी में कैलाश सरोवर जीर्णोद्धार कार्य का हुआ उद्घाटन, मुख्य अतिथि के रूप सांसद विद्युत वरण महतो एवं विधायक सरयू राय रहे मौजूद

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत जमशेदपुर के सोनारी में स्थित अधिसूचित क्षेत्र समिति के अंतर्गत नगर विकास एवं आवास विभाग के द्वारा झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मिशन अमृत योजना 2.0 अंतर्गत कैलाश सरोवर जीर्णोद्धार कार्य का आज विधिवत उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी सिंहभूम के सांसद विद्युत वरण महतो और जमशेदपुर के पश्चिमी विधायक सरयू राय उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ नारियल फोड़ कर किया गया। 




इस उद्घाटन समारोह में जे एन ए सी के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नगर निगम के पदाधिकारी भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम के दौरान सांसद ने कहा कि यह योजना शहर की स्वच्छता और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।  उन्होंने ने यह भी कहा कि ऐसी योजनाओं पर और ध्यान दिया जा रहा है जिससे आज जनता को लाभ मिल सके। 



आपको बता दें कि इस योजना पर 60.71 लाख रुपये की लागत से कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी सरकार की इस पहल की सराहना की।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !