Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-03

Bokaro Police Big Success: बोकारो में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, जिम ट्रेनर और कोलकाता की युवती गिरफ्तार

Bokaro: बोकारो के बीएस सिटी थाना क्षेत्र की कोऑपरेटिव कॉलोनी स्थित प्लॉट संख्या 155 में चल रहे एक सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस रैकेट को कथित तौर पर जिम ट्रेनर सन्नी कुमार चला रहा था। पुलिस ने छापेमारी के दौरान जिम ट्रेनर सन्नी कुमार के साथ कोलकाता से देह व्यापार के लिए आई एक युवती निखत परवीन को गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी एसपी हरविंदर सिंह ने दी।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कोऑपरेटिव कॉलोनी के फ्लैट संख्या 155 में बाहर से युवतियों को लाकर देह व्यापार का धंधा कराया जा रहा है। आरोपी सन्नी कुमार ने यह मकान किराए पर ले रखा था। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुदामा दास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फ्लैट पर छापा मारा।

छापेमारी के दौरान

छापेमारी के दौरान, जिम ट्रेनर सन्नी कुमार को निखत परवीन के साथ आपत्तिजनक स्थिति में एक कमरे में पाया गया। पुलिस ने जांच के क्रम में कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए। जिम ट्रेनर के मोबाइल की जांच से ग्राहकों द्वारा किए गए ऑनलाइन पेमेंट के सबूत भी मिले हैं। ग्राहकों से ₹1300 प्रति ग्राहक वसूले जाते थे, जिसमें से युवती और ट्रेनर का हिस्सा तय था।

पूछताछ में गिरफ्तार युवती निखत परवीन ने बताया

पूछताछ में गिरफ्तार युवती निखत परवीन ने बताया कि वह खुद इस धंधे में शामिल है और कोलकाता से युवतियों को बोकारो लाकर ग्राहकों को उपलब्ध कराती थी। पुलिस अब इस धंधे में शामिल अन्य ग्राहकों और युवतियों का विवरण निकालकर आगे की कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !