Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-04

Jharkhand BJP: आदित्य साहू को BJP ने क्यों बनाया प्रदेश अध्यक्ष, बाबूलाल मरांडी ने बताई वजह

Jharkhand BJP: भाजपा ने झारखंड का कार्यकारी अध्यक्ष राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को नियुक्त किया है. उनकी न्युक्ति के बाद पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश कार्यालय में स्वागत करते हुए कहा कि इस मुकाम पर साहू बूथ स्तर से पहुंचे है. वहीं लंबा राजनीतिक अनुभव और संसदीय कार्यों का भी अनुभव एक सांसद के रूप में है. पार्टी को इनके अनुभव और कार्यक्षमता से लाभ मिलेगा. पार्टी राज्य में और मजबूत होगी.

राज्य के भाजपा नेताओं ने भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर आदित्य साहू के नाम की घोषणा के बाद केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया. साहू को कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, चंपई सोरेन, मधु कोड़ा, तत्कालीन कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, यदुनाथ पाण्डेय, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, अभयकांत प्रसाद, पीएन सिंह सहित अन्य ने बधाई दी. 

जिम्मा बदलता है, भाव नहीं बदलना चाहिए: आदित्य साहू

नए दायित्व के लिए आदित्य साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, बीएल संतोष का आभार प्रकट किया. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व के लिए सदैव आभारी रहेंगे, जिन्होंने उनके ऊपर बड़ा भरोसा जताया है. आदित्य साहू ने ये भी कहा कि मैं कार्यकर्ता हूं और कार्यकर्ता बनकर ही कार्य करता रहूंगा. जिम्मा बदलता है, भाव नहीं बदलना चाहिए.

आपको बता दें कि झारखंड की कमान आदित्य साहू को रविंद्र राय की जगह दी गई है. भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को इसकी घोषणा करते हुए एक लेटर जारी किया, जिसमें यह कहा गया था कि तत्काल प्रभाव से रविंद्र राय की जगह झारखंड का कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू को नियुक्त किया जाता है. 

आदित्य साहू को झारखंड भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने पर भाजपा सांसद संजय सेठ ने झारखंड प्रदेश भाजपा को हार्दिक बधाई दी. साथ ही संजय सेठ ने कहा कि उनके सांगठनिक कार्यों का अनुभव झारखंड प्रदेश भाजपा को मिलेगा और कार्यकर्ताओं में नवस्फूर्ति और ऊर्जा का संचार होगा, यह विश्वास हमें है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !