Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-04

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, महिला घायल

Jamshedpur Crime News:  कदमा थाना क्षेत्र के फार्म एरिया में शनिवार सुबह चेन छिनतई की वारदात से हड़कंप मच गया. पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत कदमा थाना में दर्ज कराई है.


पीड़ित निलेश राव ने बताया कि सुबह करीब 8 बजकर 15 मिनट पर वह अपनी मां के साथ पूजा कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान फार्म एरिया रोड नंबर-10 के पास बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उनकी मां के गले से चेन झपट लिया. झपटमारी के दौरान चेन का कुछ हिस्सा गले में अटक गया, जबकि बाकी चेन लेकर बदमाश फरार हो गए. घटना के बाद महिला की स्थिति बिगड़ गई.

परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी. शिकायतकर्ता ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में आए दिन ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है. वहीं पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !