Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-05

Film Kantara: राष्ट्रपति भवन में होगी "कांतारा: चैप्टर 1" की विशेष स्क्रीनिंग, ऋषभ शेट्टी और रुक्मिणी वसंत होंगे शामिल

Delhi: कन्नड़ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म "कांतारा: चैप्टर 1"इन दिनों सुर्खियों में है। रिलीज के बाद से ही यह फिल्म दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर रही है और बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म रिलीज होने बाद सिर्फ तीन दिनों में फिल्म ने बेहतरीन कमाई करते हुए सफलता का नया रिकॉर्ड बनाया है।

राष्ट्रपति भवन में होगी स्क्रीनिंग 

बता दे कि अब इस फिल्म के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है,  "कांतारा: चैप्टर 1" की विशेष स्क्रीनिंग राष्ट्रपति भवन में आयोजित की जाएगी। यह किसी भी फिल्म के लिए एक बेहद सम्मानजनक अवसर माना जाता है।

जानकारी के अनुसार 5 अक्टूबर को दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग होगी। इस मौके पर फिल्म के मुख्य कलाकार ऋषभ शेट्टी और रुक्मिणी वसंत भी उपस्थित रहेंगे।

फिल्म ने पहले से ही व्यावसायिक रूप से शानदार सफलता प्राप्त की है, और अब इस फिल्म का राष्ट्रपति भवन में स्क्रीनिंग का आयोजन होना इसके मेकर्स और स्टार कास्ट के लिए एक महत्वपूर्ण सम्मान और ऐतिहासिक पल माना जा रहा है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !