Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-05

Jamshedpur Adityapur Crime : पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के पुत्र पर 407 चालक का हमला, दोनों पक्षों में मारपीट

Adityapur News : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित पान दुकान चौक के पास शनिवार की शाम एक बड़ी घटना सामने आई। ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ़ मलखान सिंह के छोटे पुत्र यश सिंह पर एक 407 ट्रक चालक ने हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।


जानकारी के अनुसार, यश सिंह की गाड़ी को 407 चालक ने टक्कर मार दी थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। बताया गया कि पहले यश सिंह और उनके समर्थकों ने चालक की पिटाई कर दी, जिसके बाद चालक ने गाड़ी में रखे डंडे से पलटवार करते हुए यश सिंह पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर में चोट आई है।


घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को हिरासत में लिया। पुलिस ने घायल यश सिंह को एमजीएम अस्पताल भेजा है, वहीं घायल चालक का भी इलाज कराया जा रहा है।

एसडीपीओ समीर कुमार सवैया ने बताया कि दोनों पक्षों से लोग घायल हुए हैं। मामले में प्राप्त आवेदन के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर तक तनाव की स्थिति बनी रही, हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !