Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-30

Preity Zinta Will Enter Politics: IPL के बाद राजनीति में एंट्री करेंगी प्रीति जिंटा

Meta Description

Bollywood: प्रीति जिंटा इन दिनों क्रिकेट के मैदान में अपनी टीम किंग्स इलेवन पंजाब के लिए चेयर कर रही हैं. डिंपल गर्ल ने हाल ही में आस्क मी एनिथिंग सेशन के दौरान एक्स (पहले ट्विटर) पर अपने फैंस के सवालों के जवाब दिए. इस दौरान एक यूजर ने एक्ट्रेस से उनके राजनीति ज्वॉइन करने को लेकर सवाल किया, जिस पर पहले तो एक्ट्रेस झल्ला उठीं और फिर उन्होंने माफी भी मांगी. लेकिन बातों-बातों में उन्होंने बता दिया कि वह इस बात से थक चुकी हैं कि लोग उनके हर निर्णय को राजनीतिक दृष्टिकोण से देखते हैं.

दरअसल, प्रीति जिंटा से X पर आस्क मी एनिथिंग सेशन के दौरान एक यूजर ने उनसे भविष्य में राजनीति में एंट्री को लेकर सवाल कर लिया. यूजर ने पूछा कि क्या वह भविष्य में बीजेपी ज्वॉइन करने वाली हैं? यूजर के इस सवाल पर प्रीति जिंटा नाराज हो गईं और एक लंबा-चौड़ा जवाब दिया, जिसके साथ उन्होंने साफ किया कि वह राजनीति में एंट्री करेंगी या नहीं.

यूजर के सवाल का जवाब देते हुए प्रीति ने लिखा- सोशल मीडिया की यही दिक्कत है, आज-कल हर कोई बिना सोचे-समझे ही दूसरों के फैसले खुद सुनाने लगा है. मैंने पहले भी कहा था और अब भी कह रही हूं, मंदिर जाना या महाकुंभ जाने, अपने होने और अपनी पहचान पर मुझे गर्व है. लेकिन, इसका ये बिलकुल भी मतलब नहीं है कि मैं राजनीति ज्वॉइन कर रही हूं. मुझे बाहर रहते हुए अपने देश की असली कीमत का एहसास हुआ है और बाकि लोगों कि तरह मैं भी अब भारत और भारत से जुड़ी चीजों की और भी ज्यादा कद्र करती हूं.इस जवाब पर यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए निराशा जाहिर की तो प्रीति ने अपने कड़े लहजे को लेकर अपने फैन से माफी मांगी.

प्रीति जिंटा ने साल 2016 में जीन गुडएनफ से शादी की. वे जुड़वां बच्चों, जिया और जय के प्राउड पेरेंट्स हैं, जिन्हें उन्होंने 11 नवंबर, 2021 को सरोगेसी के माध्यम से स्वागत किया. वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रीति 7 साल के ब्रेक के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं. वह राजकुमार संतोषी की लाहौर 1947 में नजर आएंगी, जिसमें सनी देओल, शबाना आजमी और अली फजल भी हैं. फिल्म का निर्माण आमिर खान ने किया है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !