Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-06

Jamshedpur News: जमशेदपुर लद्दाख के लोगों की जायज मांगों के समर्थन और सोनम वांगचुक की अवैध हिरासत की निंदा उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

Jamshedpur news: झारखंडी समाज, लद्दाख के लोगों और उनकी संवैधानिक व न्यायपूर्ण मांगों के साथ पूर्ण एकजुटता व्यक्त करते हैं। लद्दाख की जनता छठी अनुसूची, राज्य का दर्जा, और स्थायी रोजगार के अवसरों की मांग कर रही है, जो उनके मौलिक अधिकारों का हिस्सा हैं। केंद्र सरकार द्वारा इन मांगों की अनदेखी और लद्दाख के लोगों के साथ किए जा रहे अन्याय की कड़ी निंदा करते हैं।  


सामाजिक कार्यकर्ता


 हम पर्यावरण और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की अवैध हिरासत और लेह में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा किए गए क्रूर अत्याचारों की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। यह न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है, बल्कि पर्यावरण, धरती, और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे लोगों की आवाज को दबाने का प्रयास है। सोनम वांगचुक और अन्य प्रदर्शनकारियों की तत्काल और बिना शर्त रिहाई।  

उनकी मांगों का न्यायपूर्ण समाधान

लद्दाख को छठी अनुसूची के तहत संवैधानिक अधिकार और पूर्ण राज्य का दर्जा प्रदान किया जाए। लद्दाख के बेरोजगार युवाओं के लिए स्थायी रोजगार के अवसर सुनिश्चित किए जाएं। लद्दाख के प्रतिनिधियों के साथ तत्काल संवाद शुरू कर उनकी मांगों का न्यायपूर्ण समाधान किया जाए।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !