Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-06

Adityapur News: आदित्यपुर में भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव और चम्पाई सोरेन के प्रतिनिधि सनत आचार्य की संयुक्त प्रेस वार्ता, झामुमो प्रवक्ता के आरोपों को बताया निराधार

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित स्वर्णरेखा अतिथिगृह में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव एवं पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के विधायक प्रतिनिधि सनत आचार्य ने संयुक्त प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता के दौरान नेताओं ने झामुमो के प्रवक्ता कुणाल सारंगी द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार और भ्रामक बताया। 

सरायकेला के भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव ने कहा कि झामुमो जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है, जबकि भाजपा जमीनी मुद्दों को उठाकर जनता की आवाज बुलंद कर रही है।वहीं पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के विधायक प्रतिनिधि सनत आचार्य ने स्पष्ट किया कि झामुमो के प्रवक्ता ने राजनीतिक साजिश के तहत यह बयानबाजी की है।

 उन्होंने कहा कि इस तरह के अनर्गल आरोपों से जनता भ्रमित नहीं होगी, बल्कि सच्चाई खुद जनता के सामने है।दोनों नेताओं ने झामुमो प्रवक्ता से अपने बयान पर माफी मांगने की भी मांग की।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !