Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-07

Jharkhand News: जमशेदपुर के हर्ष पांडेय को मिली बड़ी जिम्मेदारी, यूथ इंटक के संगठन पर देंगे जोर

Jharkhand: झारखंड यूथ इंटक को नया नेतृत्व मिला है। संगठन को गतिशील बनाने और युवा कार्यकर्ताओं को इंटक से जोड़ने के उद्देश्य से प्रियांशु (हर्ष) पांडेय को झारखंड प्रदेश यूथ इंटक का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

गोलमुरी न्यू केबल कॉलोनी

गोलमुरी न्यू केबल कॉलोनी, जमशेदपुर के निवासी हर्ष पांडेय की यह नियुक्ति इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी. संजीवा रेड्डी के अनुमोदन पर, राष्ट्रीय यूथ इंटक अध्यक्ष डॉ. पी. श्रीनिवासन द्वारा की गई है।

कार्यकारी अध्यक्ष का पद संभालने के बाद

कार्यकारी अध्यक्ष का पद संभालने के बाद हर्ष पांडेय ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व – राष्ट्रीय इंटक अध्यक्ष डॉ. जी. संजीवा रेड्डी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यजीत रेड्डी, वरिष्ठ इंटक नेता आर. डी. चंद्रशेखर, राष्ट्रीय सचिव सह पूर्व यूथ इंटक अध्यक्ष संजय गाबा, और यूथ इंटक के अध्यक्ष पी. श्रीनिवासन से दूरभाष पर संपर्क कर आभार व्यक्त किया।

उन्होंने विश्वास दिलाया कि

उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह अपनी पूरी ताकत से झारखंड में इंटक संगठन को मजबूत करने और युवा शक्ति को संगठित करने का काम करेंगे। इस नियुक्ति से झारखंड प्रदेश यूथ इंटक में नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !