Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-07

Jamshedpur News: 12 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी रक्त दान शिविर, बैठक में लिए गए कई निर्णय

Jamshedpur News: जमशेदपुर में 12 अक्तूबर को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर की तैयारी को लेकर आज संध्या 6 बजे संगम विहार स्थित रामचंदर बाबू के निवास पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में सोनारी की तीनों इकाइयों के पदाधिकारी, सदस्य और संरक्षक मंटू सिंह के साथ केंद्रीय अध्यक्ष शंभु नाथ सिंह, आदित्यपुर एनआईटी यूनिट के अध्यक्ष अवध बिहारी सिंह, आदित्यपुर इकाई के अध्यक्ष राज कुमार सिंह और बिष्टूपुर इकाई के अध्यक्ष बी बी सिंह उपस्थित रहे.


बैठक में सभी इकाइयों ने रक्तदान शिविर के लिए अधिक से अधिक डोनर जुटाने और आयोजन को सफल बनाने का भरोसा दिया. बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा और सहयोग की जिम्मेदारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई. सोनारी इकाई के सदस्यों के उत्साह और विश्वास को देखकर आयोजकों ने उम्मीद जताई है कि इस बार का रक्तदान शिविर ऐतिहासिक साबित होगा.



कार्यक्रम के समापन पर एस.एन. सिंह ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सामूहिक प्रयास से शहर में रक्तदान के प्रति जागरूकता और सहयोग की भावना और मजबूत होगी.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !