Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-08

Jamshedpur News: जमशेदपुर में ट्रैफिक पुलिस से भिड़े मजदूर, पारडीह चेक पोस्ट पर सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Jamshedpur News: जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस को मजदूरों से पंगा लेना महंगा पड़ गया है. बुधवार को पारडीह चेक पोस्ट पर उस समय हंगामा मच गया, जब रोजगार के लिए निकले मजदूरों से भरे एक पिकअप वाहन को ट्रैफिक पुलिस ने रोक लिया और कागजात की मांग की. चालक द्वारा दस्तावेज नहीं दिखाने पर पुलिस ने उसके साथ मारपीट कर दी, जिसके बाद गुस्साए मजदूर सड़क पर उतर आए और धरने पर बैठ गए.

मजदूरों का आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस रोजाना किसी न किसी बहाने से उन्हें परेशान करती है. उनका कहना है कि जब भी वे रोजगार के लिए शहर की ओर आते हैं तो पुलिस ओवरलोड का हवाला देकर वाहनों को रोकती है और चालकों से जबरन जुर्माना वसूलती है. इससे उनका कामकाज बार-बार बाधित होता है और रोजगार पर असर पड़ता है.

जानकारी के अनुसार, सभी मजदूर चांडिल से जमशेदपुर के बावनगोड़ा जा रहे थे. मजदूरों ने स्पष्ट कहा है कि जब तक उनकी हाजिरी नहीं लगाई जाएगी, तब तक वे सड़क से नहीं हटेंगे. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा, लेकिन जब उनसे इस मामले पर पक्ष जानने की कोशिश की गई तो अधिकारी कैमरे के सामने आने से बचते रहे. समाचार लिखे जाने तक मजदूरों का सड़क पर प्रदर्शन जारी है और जाम की स्थिति बनी हुई है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !