Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-08

Giridih Crime News: गिरिडीह में दो पक्षों के बीच हुई खूनी झड़प, मंदरामों गांव में जमीन विवाद के कारण एक की जान, आधा दर्जन लोग हुए घायल

Giridih: गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मंदरामों गांव में  जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान 65 वर्षीय जुमन मियां के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार जुमन मियां और तिलक पासवान के बीच पिछले कई वर्षों से जमीन के एक टुकड़े को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके बाद देखते ही देखते यह विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया और जिसके बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे।

हिंसा में कई लोग घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं गंभीर रूप से घायल जुमन मियां को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।



घटना की सूचना मिलते ही सरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


 हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं होता है कभी भी। जमीन विवाद जैसे मामले आपसी बातचीत, पंचायत या कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से सुलझाना चाहिए ताकि अनावश्यक जान-माल की हानि से बचा जा सके। सामाजिक जागरूकता और आपसी समझ ही ऐसे घटनाओं को रोकने का सबसे प्रभावी उपाय है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !