Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-08

Saraikela News: सरायकेला में विधानसभा की सरकारी उपक्रम समिति का दौरा, हाथियों के प्रकोप, अवैध खनन और विकास योजनाओं की समीक्षा, विभागों को दिए सख्त निर्देश

Saraikela: झारखंड विधानसभा की सरकारी उपक्रम समिति ने सरायकेला-खरसावां जिले का दौरा किया और विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने हाथियों के प्रकोप से प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक बचाव उपाय सुनिश्चित करने और वन संरक्षण को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।

वन विभाग को हाथियों के प्रकोप से प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री और सहायक उपकरण वितरित करने के निर्देश दिए गए। खनन विभाग को अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

उत्पाद विभाग को निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलने की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। नगर निकाय और वन प्रखंड को आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में विकासात्मक कार्यों की गति बढ़ाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।



स्वास्थ्य विभाग को प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सभी पात्र लाभुकों को स्वास्थ्य कार्ड से जोड़ने के निर्देश दिए गए। परिवहन विभाग को ग्रामीण सड़कों पर भारी वाहनों के परिचालन से सड़कों के क्षतिग्रस्त होने की शिकायतों पर औचक निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

पशुपालन विभाग को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अंतर्गत चयनित लाभुकों के बीच पशुओं का वितरण शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सभी पदाधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !