Bihar: बिहार में आस्था का सबसे बड़ा पर्व छठ पूजा की शुरुआत 25 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बिहारी में रहने वाले वासी अपने घर लौटते हैं। जिसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने दिवाली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए 12,000 विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इस फैसले से त्योहारों में सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने का किया पीएम का आभार
रेलवे के इस कदम के लिए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “छठ जैसे पावन पर्व पर बिहारवासियों के लिए 12,000 स्पेशल ट्रेनें चलाना केंद्र सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है। यह फैसला हर बिहार रहने वाले वासियों के लिए वरदान साबित होगा।”
सम्राट चौधरी ने महागठबंधन पर साधा निशाना
सम्राट चौधरी ने इस मौके पर महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि “उनका न तो नेतृत्व तय है, न ही दिशा। जबकि बिहार में एनडीए की लहर मजबूत है। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने राज्य के विकास को नई रफ्तार दी है, और 14 नवंबर को एनडीए को जनादेश मिलेगा। उन्होंने महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर मची उठापटक और लालू के आवास पर हो रहे हंगामे का भी जिक्र किया।
प्रवासियों के लिए खास तैयारी
रेलवे का यह निर्णय त्योहारों में घर लौटने वाले प्रवासी यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। विशेष ट्रेनों के जरिए इस बार न केवल अधिक यात्रियों को यात्रा का मौका मिलेगा, बल्कि भीड़भाड़ और टिकट की परेशानी में भी कमी आएगी।