Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-09

Saraikela News: सरायकेला में टोबैको फ्री यूथ कैंपेनिंग 3.0 का हुआ शुभारंभ, युवाओं को नशे से दूर रखने और तंबाकूमुक्त समाज बनाने की दिशा में बड़ा कदम

Saraikela: सरायकेला खरसावां जिले में तंबाकूमुक्त समाज के निर्माण के लिए "टोबैको फ्री यूथ कैंपेनिंग 3.0" का शुभारंभ हुआ। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से दूर रखना और प्रत्येक घर को तंबाकूमुक्त बनाना है। जिले के 400 विद्यालयों और महाविद्यालयों को तंबाकूमुक्त घोषित करने का लक्ष्य है। साथ ही COTPA-2003 के प्रावधानों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करना है। जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से चलाया गया जागरूकता अभियान

 इसके अलावा 30 ग्राम पंचायतों को तंबाकूमुक्त ग्राम घोषित करने का लक्ष्य है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर सिविल सर्जन, डीआरसीएचओ और अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !