Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-09

Jamshedpur News: बिष्टुपुर से 8 वर्षीय मासूम लापता, अपहरण की आशंका

Jamshedpur News: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के रामदास भट्टा निवासी फिरदौस गद्दी का आठ वर्षीय पुत्र आरिश गद्दी गुरुवार शाम रहस्यमय तरीके से लापता हो गया. परिजनों के अनुसार, आरिश शाम करीब 6 बजे तक घर के पास खेल रहा था, इसके बाद अचानक वह नजर नहीं आया.


परिवार ने आसपास तलाश शुरू की और पास में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की. फुटेज में आरिश एक अज्ञात व्यक्ति के साथ जाते हुए दिखाई दिया. इसके बाद परिजनों ने तुरंत बिष्टुपुर थाना पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने भी बच्चे की तलाश शुरू कर दी है.


तलाश के दौरान परिजन गालूडीह टोल प्लाजा पहुंचे, जहां टोल कर्मियों ने बताया कि एक कार में एक बच्चे को ले जाते हुए देखा गया है. इससे अपहरण की आशंका गहरा गई है. आरिश, नरभेराम हंसराज पब्लिक स्कूल की तीसरी कक्षा का छात्र है. उसके पिता फिरदौस गद्दी इलेक्ट्रिशियन का काम करते हैं और आरिश की एक छोटी बहन भी है.

एक मजदूर ने बताया कि उसने बच्चे को एक व्यक्ति के साथ जाते देखा था. सीसीटीवी में भी शाम करीब 7.45 बजे एक व्यक्ति आरिश को ले जाता हुआ दिखा. फिलहाल पुलिस और परिजन दोनों बच्चे की खोज में जुटे हैं.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !