Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-01

Adityapur Senior Journalist Passed Away: नहीं रहें वरिष्ठ पत्रकार सिद्धिनाथ दुबे, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

Meta Description

Saraikela: आदित्यपुर निवासी वरिष्ठ पत्रकार सिद्धिनाथ दुबे (एसएन दुबे) का बुधवार की शाम निधन हो गया है. वे 75 वर्ष के थे और कई दिनों से बीमार चल रहे थे. उनका अपने निवास स्थल पर ही इलाज चल रहा था. उनके निधन की खबर पाकर कोल्हान की पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. आदित्यपुर- जमशेदपुर के तमाम पत्रकारों ने श्री दुबे के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. इस बीच क्षेत्र के कई जाने-माने लोग उनके निधन की खबर पाकर ही आदित्यपुर-2 में आरआइटी थाना के समीप एलआइजी रो हाउस स्थित उनके आवास पर पहुंचकर अंतिम दर्शन कर नमन किया. सबों ने उनके आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए स्वर्गीय एसएन दुबे की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. साथ, ही इस विकट घड़ी का सामना करने के लिए उनके परिजनों को सहनशक्ति देने की ईश्वर से कामना की. वहीं, देर शाम वरीय पत्रकार सिद्धिनाथ दुबे की अंतिम यात्रा उनके आवास से निकाली गई. इसमें काफी संख्या में लोग शरीक हुए.

बता दें कि स्वर्गीय दुबे अपने पीछे पत्नी, पुत्र अमित, तीन विवाहित पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. वे बक्सर (बिहार) जिला अंतर्गत शाहपुर थाना क्षेत्र के मूल निवासी थे और विगत 45 वर्ष से ज्यादा समय से आदित्यपुर में निवास कर रहे थे. लौहनगरी जमशेदपुर के वरीय पत्रकारों में शुमार स्व. दुबे लंबे समय तक हिन्दी दैनिक उदितवाणी से जुड़े रहे थे. वर्तमान समय में उनके द्वारा झारखंड प्रदीप नामक मासिक समाचार पत्रिका का प्रकाशन किया जा रहा था. इसके अलावा उन्होंने चमकता आईना, एससीएन न्यूज समेत अन्य संस्थानों में भी कार्य कर चुके हैं.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !