Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-10

Jamshedpur Police News: जमशेदपुर में चोरी की मोटरसाइकिल और स्कुटी के साथ तीन गिरफ्तार, पुलिस ने किया एन्टी-क्राईम चेकिंग अभियान

Jamshedpur Police News: दिनांक 9 अक्टूबर 2025 को पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थानों को अपने क्षेत्र में एन्टी-क्राईम चेकिंग करने का आदेश दिया गया. इसके निर्देश के तहत शाम 6 बजे से मर्सी हॉस्पीटल गोलचक्कर के पास एन्टी-क्राईम चेकिंग लगाया गया. इस दौरान एक मोटरसाइकिल, रजिस्ट्रेशन संख्या JH 05DT-1287, पर दो व्यक्ति बिरसानगर की ओर आ रहे थे, जिन्हें जांच के लिए रोका गया.
प्रारंभिक पूछताछ में दोनों व्यक्ति वाहन के वैध कागजात नहीं दिखा पाए और कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए. इसके बाद पुलिस ने दोनों को सत्यापन हेतु थाना लाया यहां जांच करने पर पता चला कि उक्त मोटरसाइकिल चोरी की है और सिदगोड़ा थाना में कांड संख्या 133/25 दर्ज है. दोनों अभियुक्तों ने अपने अपराध की बात स्वीकार करते हुए चोरी में शामिल अन्य सहयोगियों का भी उल्लेख किया.

पुलिस ने उनके सहयोगी विकाश शर्मा उर्फ बबुआ बच्चा को सीतारामडेरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया. अभियुक्तों के निशानदेही पर कुल दो चोरी की मोटरसाइकिल और एक स्कुटी बरामद की गई. गिरफ्तार अभियुक्तों का पूर्व भी आपराधिक इतिहास रहा है.

गिरफ्तार व्यक्तियों में राहुल मुखी उम्र 19 वर्ष और अजय मुखी उम्र 20 वर्ष शामिल हैं, दोनों पिता नवीन मुखी, निवासी नियर सरिता आर्टपेन्ट, बिरसानगर, जिला पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर हैं. साथ ही विकाश शर्मा उम्र 20 वर्ष, पिता बृज किशोर शर्मा, निवासी रिफ्यूजी कॉलोनी स्लैग रोड, सीतारामडेरा, जमशेदपुर को भी गिरफ्तार किया गया.

राहुल मुखी का आपराधिक इतिहास कई मामलों से जुड़ा है, जिसमें सिदगोड़ा थाना कांड संख्या 128/2022, सीतारामडेरा थाना कांड संख्या 12/2024, बिरसानगर थाना कांड संख्या 58/2019, 106/2022, 53/2023, 83/2023 और 73/2024 शामिल हैं. अजय मुखी का भी लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है जिसमें टेल्को थाना कांड संख्या 114/2023, बिरसानगर थाना कांड संख्या 58/2019, 73/2024, 60/2023, 128/2018 और गोलमुरी थाना कांड संख्या 83/2023, टेल्को थाना कांड संख्या 116/2023 शामिल हैं. विकाश शर्मा उर्फ बबुआ बच्चा का अपराध रिकॉर्ड गोलमुरी थाना कांड संख्या 32/2023 और सीतारामडेरा थाना कांड संख्या 132/2024 में दर्ज है.

बरामद सामान में तीन मोटरसाइकिल, एक स्कुटी और दो मास्टर चाभियां शामिल हैं. छापामारी दल में पुनि. सह थाना प्रभारी सिदगोड़ा बिरेन्द्र कुमार, पुअनि. विकास कुमार, पुअनि. राजु लाल स्वांसी, सअनि. दामोदर उराँव, हव० जुवेल हाँसदा, आ० ईकराम अंसारी और गृहरक्षक चालक रितेश कुमार सिंह एवं मनीष दुबे शामिल थे.

पुलिस अब अभियुक्तों के आपराधिक नेटवर्क और अन्य चोरी की घटनाओं की जांच कर रही है ताकि जिले में सुरक्षा और ट्रैफिक को सुनिश्चित किया जा सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !