Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-10

Nobel Prize 2025: वेनेजुएला की नेता मारिया कोरीना मचाडो को मिला 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार

Nobel Prize 2025: वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरीना मचाडो को 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार देने का ऐलान किया गया है. नॉर्वे की नोबेल समिति ने ओस्लो में शुक्रवार, 10 अक्टूबर को घोषणा करते हुए बताया कि मचाडो को यह सम्मान वेनेजुएला के नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए उनके लंबे संघर्ष और तानाशाही से लोकतंत्र की ओर शांतिपूर्ण बदलाव की कोशिशों के लिए दिया जा रहा है. 
समिति के प्रमुख योर्गेन वाट्ने फ्रीडनेस ने कहा कि मचाडो हाल के वर्षों में लैटिन अमेरिका में नागरिक साहस का एक असाधारण उदाहरण रही हैं और उन्होंने लोकतांत्रिक आवाजों को मजबूती से उठाया है.

मचाडो लंबे समय से वेनेजुएला में विरोध की प्रमुख आवाज रही हैं और उन्होंने सामाजिक-पोलिटिकल बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उनके संघर्ष को अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी सराहा गया है. इस दौरान समिति से जब अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की नोबेल शांति पुरस्कार दावेदारी को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि समिति का फैसला अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत और सिद्धांतों के आधार पर होता है. फ्रीडनेस ने कहा कि हर साल हजारों पत्र और अभियान समिति तक पहुंचते हैं, लेकिन निर्णय हमेशा शांति, लोकतंत्र और मानवाधिकारों के मूल्यों को ध्यान में रखकर ही लिया जाता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !