Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-10

Jamshedpur Police News: मुर्शिदाबाद से सुरक्षित मिला लापता आरिश, जमशेदपुर पुलिस ने जीता दिल

Jamshedpur Police News: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के रामदास भट्ठा का आठ वर्षीय आरिश, जो गुरुवार शाम रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था, आखिरकार पुलिस की तेज कार्रवाई से पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से सकुशल बरामद कर लिया गया. इस पूरे मामले में पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहीं है.

जमशेदपुर एसएसपी पियूष पांडेय के निर्देश पर पूरी रात लगातार छापेमारी चलती रही और पुलिस की इसी तत्परता ने एक मासूम की जिंदगी सुरक्षित लौटा दी. आरिश नरभेराम हंसराज स्कूल का छात्र है और उसके गायब होने की घटना ने पूरे इलाके को चिंता में डाल दिया था. सीसीटीवी फुटेज में उसे एक अज्ञात व्यक्ति के साथ जाते देखा गया था, जिसके बाद शक पक्का हो गया था कि यह अपहरण का मामला है.

गालूडीह टोल प्लाजा से मिली जानकारी और सीसीटीवी सुरागों पर काम करते हुए पुलिस ने एक पल भी बर्बाद नहीं किया. परिजन और पुलिस साथ मिलकर बच्चे की खोज में लगे रहे और आखिरकार सफल रहे.

यह केवल एक ऑपरेशन नहीं, बल्कि इंसानियत की जीत है. जमशेदपुर पुलिस ने साबित किया कि जब बात एक मासूम की हो, तो वर्दी सिर्फ कानून नहीं, भरोसे की ढाल बन जाती है. शहरवासियों ने भी इस सराहनीय कदम के लिए पुलिस को सलाम किया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !