Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-11

Ghatshila By-election: घाटशिला उपचुनाव, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान के लिए झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल पुलिस की संयुक्त रणनीति, अवैध शराब, मादक पदार्थ, अवैध हथियार और धन के अंतर्राज्यीय संचरण पर रोक लगाने पर जोर

Ghatshila झारखंड पुलिस मुख्यालय सभागार में पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) - सह-राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी, झारखण्ड की अध्यक्षता में घाटशिला (अजजा) विधानसभा उप-निर्वाचन, 2025 की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक आयोजित की गई। 11 नवंबर को होने वाले उप-चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से यह बैठक ओडिशा और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती पुलिस पदाधिकारियों के साथ हुई।

अन्तर्राज्यीय चेक पोस्ट स्थापित करने के संबंध में व्यापक समीक्षा

बैठक में संयुक्त रूप से अपराधियों, असामाजिक तत्वों और नक्सलियों के विरुद्ध सार्थक कार्रवाई करने की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से अवैध शराब, मादक पदार्थ, अवैध आग्नेयास्त्र, और अवैध धन के अन्तर्राज्यीय संचरण की रोकथाम तथा अन्तर्राज्यीय चेक पोस्ट स्थापित करने के संबंध में व्यापक समीक्षा की गई।

कार्रवाई करने की रूप-रेखा पर सहमति

घाटशिला निर्वाचन क्षेत्र के सीमावर्ती जिलों - पश्चिम बंगाल के झारग्राम और पुरुलिया, तथा ओडिशा के मयूरभंज - में विशेष रूप से मिरर चेक पोस्ट सक्रिय करने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त, अंतर्राज्यीय वांछित अपराधियों, वारंटियों, हिस्ट्रीशीटरों के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई करने और आसूचना साझा करते हुए सक्रिय अंतर्राज्यीय संगठित अपराध एवं आपराधिक गिरोहों के विरुद्ध संयुक्त कारगर कार्रवाई करने की रूप-रेखा पर सहमति बनी।

चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन

झारखंड पुलिस की ओर से धनंजय कुमार सिंह (पुलिस उप-महानिरीक्षक, चुनाव कोषांग) और अश्विनी कुमार सिन्हा (पुलिस उप-महानिरीक्षक, चुनाव कोषांग) भौतिक रूप से उपस्थित रहे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक, चाईबासा, वरीय पुलिस अधीक्षक, जमशेदपुर तथा ओडिशा और पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों के पुलिस उप-महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक शामिल हुए और चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !