Chaibasa: चाईबासा के गितिलिपी गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जेना मुंदुइया के रूप में की गई है, जो स्थानीय विद्यालय में नौवीं कक्षा का छात्र था।
आत्महत्या का कारण
परिजनों के अनुसार, जेना पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। हालांकि तनाव का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों को इस बात का अंदेशा भी नहीं था कि वह इतना गंभीर कदम उठा लेगा।
पुलिस पहुंची मौके पर
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों व परिचितों से पूछताछ की जा रही है।
न्यूज26 की अपील
ऐसी आत्महत्या की घटनाएं समाज के लिए गहरी चिंता का विषय है। किशोरावस्था में बच्चे काफी कुछ सोचने लगते है इसलिए अभिभावक को बच्चों के व्यवहार में आने वाले व्यवहारों पर ध्यान देना चाहिए। मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाना बेहद आवश्यक है। ताकि की किसी भी बच्चा तनाव के कारण आत्महत्या जैसा कदम न उठाएं।