Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को लेकर चल रही राजनीतिक चर्चाओं पर अब उन्होंने चुप्पी तोड़ दी भी है। सोशल मीडिया पर जारी अपने पोस्ट में पवन सिंह ने साफ कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे, और उन्होंने बीजेपी सिर्फ चुनाव लड़ने के लिए नहीं, बल्कि सेवा के उद्देश्य से जॉइन की थी।
पवन सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा
“मैं पवन सिंह अपने भोजपुरीया समाज से बताना चाहता हूं कि मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं किया था और ना ही मुझे विधानसभा चुनाव लड़ना है। मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और रहूंगा।”
उन्होंने यह पोस्ट गृह मंत्री अमित शाह के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए किया, जिससे साफ हो गया कि वह राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने के बजाय संगठन के सिपाही के रूप में काम जारी रखेंगे।
हाल ही के दिनों में पवन सिंह ने बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी, जिनमें बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, ऋतुराज सिन्हा।और उपेंद्र कुशवाहा शामिल थे। इसके बाद जब वह दिल्ली में अमित शाह और जेपी नड्डा से मिले, तो यह चर्चा फैल हो गई कि वह आरा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन अब यू होने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए से सभी अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया है।
पवन सिंह ने अपने बयान में यह संदेश भी दिया कि वह अपने भोजपुरी समाज के लोगों के साथ खड़े हैं और समाजसेवा के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे।